Seema Haider: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर (Seema Haider) का नाम कभी जासूसी में आ रहा है तो कभी फिल्मी दुनिया से भी जुड़कर चर्चा में रहा है। पांचवीं पास सीमा हैदर का नाम अब 12वीं कक्षा के राजनीति शास्त्र के एग्जाम के बाद एक बार फिर खासा सुर्खियों में है। अब हर किसी के जेहन में सवाल उठ रहा होगा कि पांचवीं पास सीमा हैदर सीधे 12वीं की परीक्षा में कैसे बैठ सकती है? भारत में इस परीक्षा से सीमा हैदर का भला क्या कनेक्शन? जानें क्या है है पूरा मामला…
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो खासी वायरल हो रही है। यह फोटो राजस्थान में किसी सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा में एक छात्र के द्वारा दिए गए जवाब की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राजनीति शास्त्र के पेपर में एक विद्यार्थी ने 2-2 नंबर के दो लघु उत्तरीय प्रश्न हल कर रखे हैं। पहला सवाल है- कारगिल युद्ध कब और किन देशों के बीच लड़ा गया? इसके जवाब में विद्यार्थी ने लिखा है- कारगिल युद्ध 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। यहां तक तो बात ठीक थी, क्योंकि हर कोई जानता है कि भारत और पाकिस्तान की यह लड़ाई 1999 में ही हुई थी।
इसके बाद परीक्षा में दूसरा सवाल है- भारत व पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? लंबाई बताओ…। हमारे हिसाब से इस सवाल के जवाब में एक ही नाम आना चाहिए और वो है लाइन ऑफ कंट्रोल, जिस पर भारतीय शौर्यगाथा का बखान करती फिल्म LOC: Kargil भी बनी है। दूसरी ओर परीक्षा में संबंधित छात्र ने जो जवाब दिया है, वह आपके लिए किसी कॉमेडी शो से कम मजेदार नहीं है। हमारा दावा है कि इसे पढ़कर बहुत देर तक अपने आप में गुदगुदाने वाले हैं। असल में 12वीं के इस छात्र ने जवाब ही कुछ ऐसा लिखा है।
वायरल हो रही राजनीति शास्त्र की अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में नजर आ रहे दूसरे सवाल के जवाब में इस ‘होनहार’ विद्यार्थी ने लिखा- ‘दोनों देशों के बीच सीमा हैदर है। उसकी लंबाई 5 फीट 6 इंच है। दोनों देशों के बीच इसको लेकर लड़ाई है’।
जानें कौन हैं पिता-पुत्र, जो जाने जाते हैं हिंदू पक्ष की कानूनी लड़ाई के लिए; श्रीराम जन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि को न्याय की आस
कुछ ऐसा है सीमा हैदर का किस्सा
बता दें कि देश की राजधानी से सटे नोएडा से 50 किलोमीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित रबूपुरा इसी साल जुलाई में उस वक्त चर्चा में आ गया था, जब यहां सचिन मीणा नामक युवक के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) सरहद पार कर उसके पास आ गई थी।
कथित तौर पर आठवीं तक पढ़े सचिन की 2020 के कोरोना संक्रमण काल में परचून की दुकान की नौकरी चली गई। खाली बैठे मोबाइल पर पबजी गेम खेलते वक्त सितंबर 2020 में कराची की सीमा हैदर के संपर्क में आ गया। दोनों अपने मोबाइल फोन का माइक ऑन करके रखते थे और खेल के साथ-साथ एक-दूसरे से बात भी कर लेते थे।
दोनों ने मिलने का फैसला किया तो सीमा ने अपना पासपोर्ट बनवाया और फरवरी 2023 में भारत के वीजा के लिए अप्लाई किया। नहीं मिल पाने पर दोनों ने नेपाल में मिलने का प्लान बनाया तो 8 मार्च को कश्मीरी गेट से बस पकड़कर सचिन और पाकिस्तान से दुबई के शारजाह से 10 मार्च को सीमा भी काठमांडू पहुंच गई।
वहां पशुपतिनाथ मंदिर में शादी करके एक हफ्ते तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इसके बाद चार बच्चों की मां सीमा हैदर सचिन के पास आ गई। भारतीय इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुताबिक इस पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप भी लग चुके हैं, वहीं बीते दिनों सचिन के गांव में लोगों ने बच्चों पर इनकी कहानी का बुरा असर पड़ने की बात भी कही थी।
पढ़ें वह कहानी, जब TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने खींचा था महिला MLA का गाल, Video Viral हुआ तो फिर कही थी कैसी बात
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines