School Winter Vacation 2024: राजस्थान सरकार ने स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच सरकार ने बच्चों को बड़ी खुशखबरी दी है। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह की स्कूलों के लिए है। शिक्षा कैलेंडर के अनुसार हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं।
शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि शिविरा पंचाग के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई है। इसके साथ ही कलेक्टरों को सर्दी को देखते हुए अपने स्तर पर निर्णय लेने को कहा गया है। यानि सर्दी बढ़ने पर कलेक्टर छुट्टियां बढ़ा भी सकते हैं।
Rajasthan Winter Vacation
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
बता दें कि इसकी जानकारी खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी। इसे लेकर बाकायदा सोशल मीडिया के अपने हेंडल पर उन्होंने मैसेज भी भेजा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार पहले ही अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन स्कूलों और अभिभावकों के बीच में असमंजस्य की स्थिति थी की सरकार को जब कड़ाके की सर्दी पड़े तभी शीतकालीन अवकाश देना चाहिए। अब जबकि राजस्थान में लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो सरकार ने इस शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेंः इस खूबसूरत ‘दुल्हन’ से शादी के खतरनाक नतीजे, 3 से ठगे सवा करोड़… ऐसे पकड़ी गई लुटेरी
सरकार के इस फैसले से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी। वे घर में आराम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने और घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः जयपुर में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन चालू, कैमरे में दिखी मूवमेंट
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines