---विज्ञापन---

इस खूबसूरत ‘दुल्हन’ से शादी के खतरनाक नतीजे, 3 से ठगे सवा करोड़… ऐसे पकड़ी गई लुटेरी

Jaipur Robber Bride: राजस्थान की जयपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला शादी के नाम पर लोगों से ठगी करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Crime News: आज के समय में पति-पत्नी के बीच अनबन के काफी मामले आने लगे हैं। आपने पहले भी लुटेरी दुल्हन के पैसे लेकर फरार होने के मामले सुने होंगे। अब राजस्थान की जयपुर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पैसे लेकर बार-बार शादी करती थी। यह महिला सिर्फ अमीर लोगों को टारगेट करती थी। उनको प्यार के जाल में फंसाकर शादियां रचाती और बाद में अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाकर केस दर्ज करवा देती। इसके बाद वसूली का खेल चलता था। महिला समझौता करने के नाम पर अपने पति से लाखों रुपये वसूल करती थी। जयपुर पुलिस ने लुटेरी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसे अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से अरेस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें:बर्थडे पार्टी में बुला कपड़े उतारकर पीटा, मुंह पर किया पेशाब; बस्ती में पीड़ित ने किया सुसाइड

---खबर नीचे जारी है---

आरोपी महिला कई लोगों के साथ शादी रचा चुकी है। पुलिस के अनुसार महिला ने 3 मामलों में सवा करोड़ रुपये की वसूली की है। महिला का नाम सीमा उर्फ निक्की है, जो मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। 2013 में महिला ने आगरा के एक कारोबारी से शादी की थी। कुछ समय बाद निक्की ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

यह भी पढ़ें:कांच की काल कोठरी में 46 साल से बंद, 7 लोगों को मारने का टारगेट; कौन है 71 साल का ये शख्स?

---खबर नीचे जारी है---

आरोप है कि महिला ने समझौता करने के नाम पर 75 लाख रुपये की वसूली की। इस तरह निक्की ने 2017 में गुरुग्राम निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से विवाह किया। बाद में इंजीनियर को गंभीर आरोप लगाकर फंसा दिया और समझौता करने के एवज में 10 लाख रुपये वसूले। इसके बाद निक्की ने 2023 में जयपुर के एक कारोबारी को जाल में फंसाया। शादी के बाद उसने कारोबारी के घर से 36 लाख रुपये के गहने और कैश चुरा लिया।

मैट्रिमोनियल साइट्स पर ढूंढती थी शिकार

इसके बाद अपने घर आ गई और केस दर्ज करवा दिया। कारोबारी ने भी पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच जयपुर पुलिस ने की थी। जिसके बाद पुलिस को पता लगा कि महिला सिर्फ अमीर लोगों को निशाना बनाती है। वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर शिकार की तलाश करती थी। उसके निशाने पर ऐसे अमीर होते थे, जो अपनी पत्नियों को खो चुके होते थे। सीमा प्यार के जाल में फंसाकर उनसे शादी करती और बाद में गंभीर मामले दर्ज करवा देती। राजस्थान पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अभी तक कई राज्यों में अमीरों को शिकार बना चुकी है। तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें सवा करोड़ की वसूली की गई है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 23, 2024 08:09 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola