Winter Holiday: सर्दियों में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, जानें राजस्थान में कब तक बंद रहेंगे विद्यालय?

राजस्थान की स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि राज्य की स्कूलों में 25 दिसंबर के बाद से ही शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाएगा।

School Winter Vacation 2024

School Winter Vacation 2024

School Winter Vacation 2024: राजस्थान सरकार ने स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच सरकार ने बच्चों को बड़ी खुशखबरी दी है। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह की स्कूलों के लिए है। शिक्षा कैलेंडर के अनुसार हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं।

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि शिविरा पंचाग के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई है। इसके साथ ही कलेक्टरों को सर्दी को देखते हुए अपने स्तर पर निर्णय लेने को कहा गया है। यानि सर्दी बढ़ने पर कलेक्टर छुट्टियां बढ़ा भी सकते हैं।

Rajasthan Winter Vacation

शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

बता दें कि इसकी जानकारी खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी। इसे लेकर बाकायदा सोशल मीडिया के अपने हेंडल पर उन्होंने मैसेज भी भेजा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार पहले ही अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन स्कूलों और अभिभावकों के बीच में असमंजस्य की स्थिति थी की सरकार को जब कड़ाके की सर्दी पड़े तभी शीतकालीन अवकाश देना चाहिए। अब जबकि राजस्थान में लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो सरकार ने इस शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया है।

सरकार के इस फैसले से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी। वे घर में आराम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने और घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ