नागौर: राजस्थान से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मामला ऐसी जगह का है, जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, लेकिन यहां के सर्वेसर्वा ने पराई औरत पर बुरी नजर रखने और उसे गलत जगह से छूने का पाप कर डाला। एक बार माफी मांग ली, लेकिन फिर से वही ठरकीपना दिखा दिया। इसके बाद परेशान इस शख्स के अंडर काम रही फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) ने अपने साथ हुई फिजिकल हैरासमेंट को लेकर विभाग के जिला अधिकारी को शिकायत की ताे पहले से भी पहाड़ उस पर टूट पड़ा। आरोप है कि प्रिंसिपल को निपटाने की बात कहते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी (Deputy DEO) ने भी PTI के सामने कुछ वैसी ही शर्मनाक डिमांड रख डाली। अब यह पूरा कांड थाने पहुंच गया है।
राजस्थान के नागौर जिले का है मामला
नागौर जिले के एक सरकारी स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि स्कूल का प्रिंसिपल उस पर बुरी नजर रखता है। कई बार गलत तरीके से छुआ और फिर माफी मांग ली। इसके बाद भी अपनी गंदी नीयत से बाज नहीं आया। इसी के चलते 25 जुलाई को उसे अपने कमरे में बुलाकर प्रिंसिपल ने उसे इंटर्नशिप का चार्ज देने की बात कही और उस दौरान जबरन पास बिठाने की कोशिश की। अश्लील किस्म की बातें की, लेकिन इस सबको नजरअंदाज करके वहां उस वक्त भी वह (शिकायतकर्ता) वहां से चली गई।
यह भी पढ़ें: यहां बेटियों के जिस्म का होता है एग्रीमेंट, राजस्थान के इन गांवों में एक साल के सौदे की ये है कीमत
आरोप है कि प्रिंसिपल ने बाद में महिला पीटीआई को लाइब्रेरी में बुलाया और वहां जोर-जबरदसती की। बड़ी मुश्किल से वहां बच निकलने के बाद पीटीआई ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता पीटीआई की मानें तो जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल में भेजा तो उन्होंने वहां दोनों पक्षों के बयान लिए।
टीचर का यह भी आरोप है कि इसके बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी ने अलग कमरे में बुलाकर कहा, ‘तुम मुझे कॉपरेट करो, मेरा साथ दो तो मैं इस प्रिंसिपल को ही निपटा दूंगा। इसके खिलाफ केस बना दूंगा’। इसका प्रतिकार करते हुए पीटीआई वहां से निकली और फिर थाने पहुंच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच का क्रम जारी है।
राजस्थान से और पढ़ें
बेटे का किडनैप करके टॉर्चर किया, पिता को फोन पर सुनाई उसकी चीखें; धमकी- 20 लाख दो नहीं तो…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
18 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines