हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं 25 साल की संजना जाटव? कांग्रेस ने भरतपुर से बनाया उम्मीदवार

Sanjana Jatav Congress: कांग्रेस ने संजना जाटव पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें विधानसभा चुनाव हारने के बाद लोकसभा चुनाव में उतारा गया है। संजना जाटव भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। आइए जानते हैं इस सीट का सियासी समीकरण…

विज्ञापन
Sanjana Jatav

Sanjana Jatav Congress: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट मंगलवार को जारी की। इसमें राजस्थान की 10 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। भरतपुर से संजना जाटव को मैदान में उतारा गया है। वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। आइए जानते हैं कि संजना जाटव कौन हैं और वह बीजेपी उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को किस तरह कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

विधानसभा चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना

संजना जाटव को सचिन पायलट खेमे का नेता माना जाता है। वह प्रियंका गांधी की पसंदीदा युवा और महिला नेताओं में से एक हैं। वह पिछले साल कठूमर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

वह बीजेपी के प्रत्याशी रमेश खींची से 409 वोटों से हार गई थीं। अब कांग्रेस ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह एससी-एसटी वोटरों में सेंध लगाकर चुनाव जीत सकती हैं। संजना यादव की उम्र 25 साल है और वह लॉ की पढ़ाई कर चुकी हैं। वह मूलरूप से कठूमर के गांव समूची से आती हैं। उनका मायका भुसावर में है। संजना अलवर जिला परिषद की मेंबर भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन

क्या है सियासी समीकरण 

हालांकि भरतपुर लोकसभा सीट पर संजना जाटव का सफर आसान नहीं होगा क्योंकि राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा खुद भरतपुर से आते हैं। भरतपुर लोकसभा सीट पर भरतपुर और डीग जिले के 7 विधानसभा सीटों के वोटर वोट डालते हैं। अलवर जिले की कठूमर सीट के वोटर भी इसी सीट के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में संजना जाटव को फायदा भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम के बेटों को मिला टिकट, देखें कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कौन-कौन से दिग्गजों के नाम

विज्ञापन

त्रिकोणीय मुकाबला 

भरतपुर की सीट पर मुकाबला काफी रोचक होगा क्योंकि यहां बयाना की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऋतु निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में वे बीजेपी के लिए टेंशन बन सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें जीत मिली।

ये भी पढ़ें: कुर्सी से उठे…पैर छूए फिर गले मिले, नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर ने 15 सेकंड में क्या दिए सियासी संदेश?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola