हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सचिन पायलट ने सारा पायलट से लिया तलाक, चुनावी हलफनामे में खुलासा

sachin pilot sara abdullah divorce: नामांकन पत्र में दी गई जानकारी में सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा बताया है।

विज्ञापन
Sachin Pilot Sara Pilot Divorce

Sachin Pilot Sara Abdullah Divorce: के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट का पत्नी सारा पायलट से तलाक हो चुका है। ये खुलासा सचिन पायलट के नॉमिनेशन में हुआ है। दरअसल, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र में दी गई जानकारी में उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया है। हालांकि इसमें दोनों बेटों का नाम साझा किया गया है।

पहले रखा था गोपनीय

कहा जा रहा है कि सचिन पायलट ने पहले खुद के तलाकशुदा होने की जानकारी को गोपनीय रखा था। सारा अब्दुल्लाह सचिन पायलट की धर्मपत्नी हैं। हालांकि अब तलाक की जानकारी उजागर होने के बाद सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल इस मामले में सचिन पायलट ने चुप्पी साध रखी है। दोनों की शादी करीब 19 साल पहले हुई थी। हालांकि फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि दोनों का तलाक कब हुआ। इससे पहले सचिन पायलट ने पिछले विधानसभा चुनाव (2018) के दौरान नामांकन पत्र में पत्नी सारा पायलट का नाम भरा था।

Sachin Pilot sara abdullah divorce

विज्ञापन

Sachin Pilot sara abdullah divorce

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों साथ थे

इससे पहले सचिन और सारा के अलग होने की खबरें करीब 9 साल पहले लोकसभा चुनावों के दौरान आईं थीं। तब ये अफवाहें बताकर खारिज कर दी गईं। सचिन पायलट और सारा ने करीब 19 साल पहले जनवरी 2004 में शादी की थी। सारा पायलट जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं। वह उमर अब्दुल्लाह की बहन हैं। बता दें कि जब पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री बने तो समारोह के दौरान सारा पायलट, फारूक अब्दुल्ला और बच्चे भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राजस्थान में आप पार्टी के उम्मीदवार को तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई बड़ी वजह

पायलट ने भरा नामांकन

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टोंक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पायलट ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ टोंक शहर के बड़ा कुआं से पटेल चौक तक जुलूस निकाला। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भाजपा ने अभी तक पायलट के खिलाफ उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। पायलट ने 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में टोंक से चुनाव लड़ा था और भाजपा के यूनुस खान के खिलाफ 54,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव में आमने-सामने होंगे दो दोस्त, पढ़ाई भी साथ-साथ की फिर एक बना IAS, तो दूसरा IPS 

(https://fujifilm-x.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola