Sachin Pilot: कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक छतीसगढ़ के रायपुर में होना है। इस अधिवेशन में राजस्थान को लेकर कई फैसले लिए जाएंगे। सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच चल रहे विवाद को भी सुलझाया जा सकता है।
कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार इस प्रकार अधिवेशन हो रहा है। इस (Sachin Pilot) अधिवेशन में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों का चुनाव भी होगा। कांग्रेस ने 19 अक्टूबर 2022 को मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना था। उसके कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग कर एक नई 47 सदस्यों वाली स्टीयरिंग कमेटी बना दी गई थी।
और पढ़िए –Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर नगर निगम ने कुत्तों की नशबंदी के लिए पास किया एक करोड़ का बजट
वर्किंग कमेटी के सदस्यों का होगा चुनाव
कांग्रेस में वर्किंग कमेटी का चुनाव एक प्रोसेस के जरिए किया जाता है। फिलहाल इस कमेटी में (Sachin Pilot) 12 स्थायी सदस्यों सहित कुल 23 सदस्य है। इनमें 11 सदस्य आमंत्रित हैं। इस अधिवेशन में कई प्रदेशों के प्रभारी भी बदले जा सकते हैं।
और पढ़िए –Rajasthan Hindi News: राजस्थान सरकार गरीबों को 300 रुपये में किराए पर देगी सरकारी आवास
सचिन पायलट की भूमिका होगी तय
राष्ट्रीय अधिवेशन में सचिन पायलट की भूमिका को लेकर भी निर्णय हो सकता है। जानकारों का मानना है कि सीएम के पद को लेकर अब अगर पायलट इनकार करते हैं तो उन्हें राजस्थान सहित केंद्र में महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है। हालांकि इसे लेकर पायलट को राजी करना कांग्रेस के लिए बड़ा टास्क होगा। वहीं राजस्थान को लेकर भी अधिवेशन में महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines