RPSC paper leaked: राजस्थान में चल रही RPSC की परीक्षा में आज के दो पेपर लीक हो गए, जिसके बाद से ही प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि पेपर लीक कराने का प्लान पहले ही से ही बना लिया गया था। हालांकि पेपर लीक कराने का सौदा कैसे और कब हुआ इसकी जानकारी अब तक नहीं आई है, लेकिन अब इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करके बड़ा बयान दिया है।
सीएम गहलोत ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आज 24 दिसंबर को 9 से 11 बजे शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को ऐतिहातन निरस्त किया गया है जिससे किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय ना हो। बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। भर्ती परीक्षाओं में पार्दर्शिता के लिए हमारी सरकार ने सख्त कानून बनाया है। दुर्भाग्य से देशभर में पेपर लीक करने वाले गैंग पनप गए हैं जिससे कई राज्यों में यहां तक कि ज्यूडिशियरी एवं मिलिट्री तक में पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं पर राजस्थान में सख्त कार्रवाई कर बेईमानों को जेल में बंद किया गया है।’
और पढ़िए – VHP की स्कूल संचालकों को चेतावनी, कहा- क्रिसमस पर हिंदू बच्चों को न बनाए सांटा क्लॉज
और पढ़िए – एमपी में कांग्रेस को लगा एक और झटका, दिग्गज नेता BJP में शामिल
आपका हक आपको मिलेगा
सीएम गहलोत ने लिखा कि ‘मैं परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी महसूस कर सकता हूं परन्तु अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने के मंसूबे पाल कर आए लोगों का चयन नहीं होने दिया जाएगा। राजस्थान में सिर्फ मेहनती युवाओं को ही उनका हक मिलेगा। मेरी अपील है कि किसी के बहकावे में आने की बजाय आप अपनी तैयारी करें।’
उदयपुर से लीक हुआ पेपर
बताया जा रहा है कि आरपीएससी का पेपर उदयपुर से लीक हुआ है, जैसे ही इस बात की जानकारी आरपीएससी और राजस्थान पुलिस को लगी तो तुरंत ही पुलिस एक्शन में आ गई। आरपीएससी ने आज के सभी पेपर तुरंत निरस्त कर दिए हैं। हालांकि आरपीएससी के सचिव एचएल अटल ने कहा बाकी के सभी पेपर यथावत रहेंगे, मामले की जांच की जा रही है। उदयपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पेपर लीक के केस से जुड़े 44 आरोपियों को पकड़ लिया है, सबसे गहन पूछताछ जारी है। जिससे मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
9 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines