RPSC Paper Leak Case: आरपीएससी पेपरलीक मामले में एसओजी ने बुधवार को बाबूलाल कटारा के बेटे दीपेश को पकड़ लिया है। एसओजी की टीम बुधवार को डूंगरपुर पहुंची और बाबूलाल कटारा के घर से उनके बेटे दीपेश और सरकारी टीचर गौतम कटारा को अपने साथ ले गई। वहीं एसओजी ने कटारा के दामाद रवि घोघरा, बेटे दीपेश के दोस्त भारतेंदु और विनय से भी पूछताछ की।
10 दिन की रिमांड पर है कटारा
जानकारी के अनुसार एसओजी की इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस भी अनजान है। इससे पहले एसओजी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 10 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। एसओजी कटारा से यह पता लगाने में जुटी है कि टीचर भर्ती का पेपर उनके पास कहां से और किस तरह पहुंचा।
18 अप्रैल को गिरफ्तार हुए थे कटारा
इससे पहले एसओजी ने 18 अप्रैल को टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया था। कटारा अक्टूबर 2020 में आरपीएससी के मेंबर बने थे। आरपीएससी मेंबर से आरोपियों की दोस्ती पिछले 4 साल से थी। आरोपी शेरसिंह से पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि सेकंड ग्रेड परीक्षा की तैयारियों के समय वे कटारा के संपर्क में थे।
और पढ़िए – Jalore News: खेत पर बने कमरे में छुपा रखा था 3 किलो अफीम का दूध, पुलिस ने किया बरामद
कटारा के भांजे को किया था गिरफ्तार
बाबूलाल कटारा का भांजा विजय कटारा भी इस मामले में डूंगरपुर से गिरफ्तार हुआ है। इस मामले में एसओजी ने पहले ही शेर सिंह को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद ही यह पूरी कार्रवाई हुई है। चोमूं निवासी अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा ने कबूल किया था कि उसने आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से पेपर खरीदा था। इसके बाद उसने सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण को 1 करोड़ रुपए में परीक्षा पर्चे बेच दिए थे।
एसओजी ने इस मामले में अरेस्ट किए गए मुख्य आरोपी शेरसिंह की पूछताछ के आधार पर बाबूलाल कटारा के अजमेर स्थित सरकारी आवास से डबल बैडशीट व एक लॉक, 3 चाबियां, कम्प्यूटर सेट बरामद किया।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
16 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines