जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्ट: आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह को एसओजी ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया। शेरसिंह पेपरलीक प्रकरण में नाम सामने आने के बाद से फरार चल रहा था। बता दें कि एसओजी ने आरोपी सुरेश ढाका और अनिल मीणा पर 1-1 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।
जेल में बंद भूपेंद्र ने किए बड़े खुलासे
बता दें कि पेपरलीक प्रकरण के मुख्य आरोपी शेरसिंह आबूरोड़ की स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर पोस्टेड है। जेल में बंद भूपेंद्र सारण ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने आरोपी शेरसिंह से 4 पेपर खरीदने का खुलासा किया था। इसके बाद यह पेपर सुरेश ढाका को बेचा गया और सुरेश ने अपने साले सुरेश विश्नेाई के सहयोग से 5-5 लाख में अन्य लोगों को बेचा था।
शेर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आखिर शेरसिंह को सीनियर टीचर भर्ती का पेपर किसने उपलब्ध कराया। इसमें कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
कल शाम तक लाया जाएगा जयपुर
एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि आरोपी को एसओजी की टीम दोपहर बाद तक जयपुर लेकर पहुंचेगी। उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया है। दरसअल वर्ष 2022 में आयोजित हुई वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उदयपुर के बेकरिया थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था।
काट रहा था फरारी
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शेरसिंह फरार चल रहा था। आरोपी शेरसिंह मूलरूप से कालाडेरा चौमू का रहने वाला हैं। तीन दिन पहले एसओजी को शेरसिंह उर्फ अनिल की जानकारी उड़ीसा में होने की मिली।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines