Right To Health Bill: (जयपुर से केजी श्रीवत्सन की रिपोर्ट) राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भले ही दावा कर रही हो कि राइट टू हेल्थ बिल पर हड़ताली डॉक्टरों के साथ समझौता हो गया है। लेकिन एक गुट अब भी समझौते को मानने को तैयार नहीं है।
जिसके चलते प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर अब संशय की स्थिति बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा कि पूरे मुद्दे पर आधिकारिक बैठक के बाद ही कोई आखरी फैसला सामने आएगा।
बैठक में आपस में उलझ पड़े डॉक्टर
समझौते के बाद जब आंदोलनकारी डॉक्टरों की बैठक फिर से हुई तो यह दोनों गुट आपस में ही उलझ पड़े और उनका कहना था कि केवल चार पांच लोग जाकर किस तरह बाकी लोगों के नाम पर समझौता कर सकते हैं? समझौते की खबर के बाद आंदोलनकारी डॉक्टर की ओर से जश्न भी मनाया गया और दूसरी तरफ इस पर कई दूसरे डॉक्टर द्वारा सवाल भी उठाए गए।
हमसे कोई राय नहीं ली गई
इस समझौते को नहीं मानने वाले डॉक्टर का कहना है किसी को पता नहीं है कि किन बिंदुओं पर सहमति बनी। रात को किस तरह से कोई समझौता कर सकता है। बाकी डॉक्टरों से समझौते के बिंदु पर कोई राय नहीं ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक एक डॉक्टर को उनके घर से उठाकर समझौते पर बातचीत के लिए गई थी। आंदोलनकारी डॉक्टर को तो यह भी नहीं पता कि चार-पांच लोग बातचीत के लिए गए।
और पढ़िए – Rajasthan Govt: राजस्थान में बनेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज, गहलोत सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
कल अस्पताल खुलेंगे या नहीं, इस पर संशय
ज्वाइंट एक्शन कमिटी के सदस्य डॉक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि समझौते की बात भले ही कही जा रही है। लेकिन हमारा अभी भी आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन की आधिकारिक बैठक में ही इस पूरे मसले पर फैसला लिया जाएगा। लेकिन हम इतना कहना चाहेंगे कि सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राजस्थान सरकार की आरजीएचएस चिकित्सा और चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का बहिष्कार अभी जारी रहेगा। कल से प्राइवेट अस्पतालों खुलेंगे या नहीं इस पर हमारी आधिकारिक बैठक के बाद ही फैसला होगा।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
21 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines