जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्ट।
RAS officer Asha Kandara Arrested Bribe Case: आज से तीन साल पहले जोधपुर नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात आशा कंडारा आरएएस अधिकारी बनी तो पूरी दुनिया ने उसकी तारीफ की। अब खबर है कि आशा कंडारा को एसीबी ने 1 लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा है। आशा कंडारा को एसीबी ने पाली के जैतारण में रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आशा ने यह पैसे जयपुर नगर निगम हेरिटेज में सफाई कर्मचारी की नौकरी लगाने के एवज में लिए थे। इसके साथ ही एसीबी ने दलाल योगेंद्र चौधरी को भी एसीबी ने अरेस्ट किया है।
बता दें कि सफाईकर्मी से आरएएस अधिकारी बनी आशा कंडारा ने जोधपुर नगर निगम में काम करते हुए सड़कों पर झाडू लगाई। इस दौरान बच्चों को भी संभाला। इन सभी के बीच आशा ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी और वह आरएएस अधिकारी बन गई। आरएएस बनने पर महापौर ने आशा को सम्मानित किया। वहीं सफलता मिलने के बाद आशा ने कहा कि वह पहली नियुक्ति भी नगर निगम में चाहती हैं।
RAS बनने से पहले बतौर सफाई कर्मचारी झाडू लगाती आशा कंडारा
2019 में जोधपुर नगर निगम में जाॅइन की थी नौकरी
जानकारी के अनुसार बतौर सफाई कर्मी आशा ने 2019 में जोधपुर नगर निगम में नौकरी जाॅइन की। नौकरी जाॅइन करने से 12 दिन पहले आरएएस मेन्स का एग्जाम दिया था। इधर सफाई कर्मी के तौर पर नियुक्ति के बाद भी उसने पढ़ाई जारी रखी। नियुक्ति के 2 दिन बाद ही आशा का आरएएस में चयन हो गया। ऐसे में एसीबी के हाथों रिश्वत लेते धरे जाना हर किसी को अचंभित कर गया है कि आरएएस बनने के बाद मेहनत और लगन की बात करने वाली आशा कंडारा रिश्वत लेते कैसे पकड़ी गई?
ये भी पढ़ेंः हीरे बताकर 300 रुपये के पत्थर 6 करोड़ में बेचे, जयपुर में अमेरिकी महिला को पिता-पुत्र ने लगाया चूना
ये भी पढ़ेंः मोदी कैबिनेट 3.0 से क्यों दरकिनार हुईं वसुंधरा राजे और सांसद बेटा दुष्यंत? राहुल ने बताया कारण
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
18 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines