---विज्ञापन---

हीरे बताकर 300 रुपये के पत्थर 6 करोड़ में बेचे, जयपुर में अमेरिकी महिला को पिता-पुत्र ने लगाया चूना

Jaipur Jewellery Scam Inside Story: जयपुर में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। महिला अमेरिका की रहने वाली है। आरोपियों ने कुछ रुपये की ज्वेलरी महिला को करोड़ों में बेच दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी अरेस्ट कर लिया है। पिता-पुत्र फरार हैं।

---विज्ञापन---

Rajasthan Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला के साथ फ्रॉड का मामला सामने आया है। महिला यूएस की रहने वाली है। महिला के साथ 6 करोड़ की ठगी हुई है। आरोपियों ने महिला को नकली ज्वेलरी 6 करोड़ में बेच दी। असली होने का एक फर्जी सर्टिफिकेट भी दे दिया। अमेरिका जाकर महिला को पता लगा कि ज्वेलरी नकली है। जिसके बाद महिला जयपुर आई और पुलिस को शिकायत दी। मामले में अमेरिकी एंबेसी ने भी हस्तक्षेप किया है। जिस आरोपी ने नकली ज्वेलरी का सर्टिफिकेट जारी किया, उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

ठगी के पैसों से आरोपियों ने खरीदा फ्लैट

जयपुर के माणक चौक थाना इलाके में विदेशी महिला को चूना लगाया गया। महिला ने जयपुर से ज्वेलरी खरीद यूएस में प्रदर्शनी लगाई थी। जांच में सभी ज्वेलरी नकली निकलीं। जिसके बाद महिला चेरिश जयपुर लौटीं और आरोपियों से बात की। लेकिन आरोपी गौरव और उसके पिता राजेंद्र सोनी ने महिला को धक्का देकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने 18 मई को पुलिस के सामने शिकायत दी थी। माणक चौक थाने में बाद में आरोपियों ने महिला के खिलाफ ही झूठा केस फाइल करवा दिया। जिसके बाद महिला ने यूएस एंबेसी में इसकी शिकायत की। इसके बाद ही पुलिस एक्टिव हुई। आरोपियों ने महिला को नकली पत्थर दिए थे। इन पत्थरों को हीरा बताया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:’45 किलो सोना, 15 करोड़ कैश…’ तांत्रिक ने लालच दे परिजनों के सामने कई बार लूटी महिला की अस्मत

---विज्ञापन---

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस को पता लगा है कि आरोपियों ने चांदी पर पॉलिश कर महिला को सोने की ज्वेलरी होने का भरोसा दिया था। ज्वेलरी का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले नंद किशोर को पुलिस काबू कर चुकी है। आरोपी गौरव के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। आरोपियों ने विदेशी महिला से ठगे पैसों से जयपुर के सी स्कीम इलाके में एक फ्लैट भी खरीदा है। जिसकी कीमत 3 करोड़ है।

First published on: Jun 11, 2024 07:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola