Rajasthan Crime News: राजस्थान के राजगढ़ में दो युवक बिहार से दो दुल्हनों को लेकर आए थे। जिसके बदले में लड़कियों के परिजनों ने 2-2 लाख रुपये लिए थे। लेकिन दोनों महिलाएं एक हफ्ते भी नहीं टिकीं। पतियों को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अपने परिजनों संग फरार होने लगीं। दरअसल राजगढ़ जिले के सुल्तानिया गांव के रहने वाले प्रेम सिंह नागर और नजदीकी गांव के रहने वाले मुकेश की शादी एक दलाल ने बिहार में करवाई थी। प्रेम सिंह और मुकेश से दलाल ने दो-दो लाख रुपये लिए थे। इसके बाद दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से बिहार में करवा दी।
भाई बोला-मेरी बहन को जबरदस्ती लाया गया
दोनों युवक अपनी-अपनी दुल्हन लेकर राजगढ़ जिले में पड़ते गांव में आ गए। हफ्ताभर भी नहीं हुआ, लुटेरी दुल्हन बिहार से बुलाए गए एक परिजन के साथ जा रही थी। लुटेरी दुल्हन का भाई राजगढ़ जिले पहुंचा और आरोप लगाया कि मेरी बहन को जबरदस्ती पकड़कर लाया गया है। वहीं, लुटेरी दुल्हन के भी सुर बदल गए और पति को रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी। महिला ने कहा कि अगर मुझे नहीं जाने दिया तो रेप केस में फंसा दूंगी और जो पैसे दिए हैं, उसे भूल जाओ।
यह भी पढ़ें:हाईवे पर मची टमाटरों की लूट, ड्राइवर रोकता रहा; लोग कैरेट-बोरियां भरकर भागते रहे
बता दें कि लुटेरी दुल्हन को लेने आए लड़के के पास से जो आइडेंटिटी कार्ड मिले हैं, उसके मुताबिक वे लोग मुस्लिम हैं। जबकि दुल्हनों ने शादी हिंदू बनकर की थी। पुलिस के सामने भी दुल्हन कहती रही कि वह मुस्लिम है। रेप केस की धमकी से डरे हुए दूल्हों ने थाने में समझौता कर लिया। रुपये भी छोड़ने पड़े और दुल्हन को भी। लुटेरी दुल्हनों को पकड़ने के बजाय पुलिस ने थाने में समझौता करवाया और मजबूरन दोनों दूल्हे चुप रहे। सामने आया है कि बिहार की जिस धर्मशाला में यह शादी करवाई गई, वह भी मुस्लिम इलाके में है। जहां पर 15000 रुपये की रसीद भी इन लोगों ने कटवाई।
यह भी पढ़ें:Ganga Expressway क्या है? महाकुंभ से पहले योगी सरकार देगी यूपी को ये खास सौगात
ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में चुराई साइकिल, 17 साल बाद भी सलाखों के पीछे शख्स
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines