Woman Gave Birth A Baby Girl With 26 Fingers, भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर एक अस्पताल में सभी डॉक्टर और नर्स उस समय हैरान रह गए जब उनके वहां आई प्रसूता महिला ने एक ऐसी बच्ची जन्म दिया, जिसकी 26 उंगलियां थी। इस बच्ची के हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। ये घटना में जिले के कामां थाना इलाके की है।
बच्ची को देख डॉक्टर और नर्स ने पकड़ा सिर
जानकारी के अनुसार, कामां थाना इलाके स्थित सीएचसी में शनिवार शाम को रूटीन चेकअप के लिए एक 8 महीने की गर्भवती महिला आई थी। चेकअप के दौरान ही महिला को लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में महिला को भर्ती कर लिया गया। इसके बाद रात को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसे देख सभी डॉक्टर और नर्स हैरान रह गए। क्योंकि इस बच्ची के हाथों में दो-दो और पैरों में एक-एक उंगली ज्यादा थीं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के सरकारी अस्पताल में बारहसिंघा घुसा, 2 लोगों पर हमला किया, मरीजों में मची अफरा तफरी
इलाके में फैली खबर
अस्पताल से ये बात जैसे ही लोगों के बीच पहुंची, अस्पताल में बच्ची की देखने कि लिए लोगों की भीड़ पहुंच गई। अब इलाके में चारों तरफ इस बच्ची की ही चर्चा हो रही हैं।
महिला गोपानाथ मोहल्ले की रहने वाली सरजू है। सरजू का पति गोपाल भट्टाचार्य CRPF में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।
डॉक्टरों ने बताया दुलर्भ बीमारी का नाम
कामां राजकीय अस्पताल की डॉ. बीएस सोनी ने बताया कि सीएचसी कामां में शनिवार रात को एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ। जिसके हाथों में दो-दो और पैरों में एक-एक उंगली ज्यादा थीं। इस तरह के मामले को पॉलिडेक्टिली कहते हैं। इस तरह के केस बहुत रेयर देखने को मिलते हैं। हालांकि, इससे बच्ची को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और न ही बच्ची को विकलांगता से जुड़ी किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। ये एक जेनेटिक विसंगति है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines