राजस्थान के सरकारी अस्पताल में बारहसिंघा घुसा, 2 लोगों पर हमला किया, मरीजों में मची अफरा तफरी

image - 2023-09-17T161825.201

Barasingha in Govt Hospital, कोटा: राजस्थान के कोटा में एक अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डॉक्टरों को वार्ड में मरीजों की जगह पर बारासिंघा बैठा हुआ मिला। ये घटना कोटा शहर के बड़े सरकारी अस्पताल एमबीएस में हुई है। अस्पताल में घुसे इस बारासिंघा ने 2 लोगों को जख्मी किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की कड़ी मश्कत के बाद बारासिंघा को घर से बाहर निकाला।

घंटों की मश्कत के बाद अस्पताल से बाहर निकला बारासिंघा

जानकारी के अनुसार, कोटा के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम को जब देर शाम डॉक्टर मरीजों को चेक करने के लिए वार्ड में पहुंचे तो वहां पर उन्हें मरीज की जगह पर बारासिंघा बैठा हुआ मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों और वन विभाग की टीम को अस्पताल से बारासिंघा निकालने में 7 घंटे का समय लग गया।

आए दिन अस्पताल में घुस आते हैं कि जंगली जानवर

बता दें कि कोटा के एमबीएस अस्पताल में ही वहां के डॉक्टरों के लिए रेजिडेंस भी बने हुए हैं, जिसमें मौजूदा समय पर करीब 400 डॉक्टर रहते हैं। रेजिडेंस में रहने वाले डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल के पास ही चंबल नदी है और चंबल नदी के नजदीक का ज्यादातर एरिया जंगली है।‌ इस जंगली एरिया से कई जंगली जानवार अस्पताल और रेजिडेंस में घुस जाते हैं। आए दिन अस्पताल में कभी पैंथर तो कभी सांप घुस जाते हैं। ‌कुछ दिनों पहले ही एक पैंथर ने एक डॉक्टर को भी जख्मी कर दिया था।‌ डॉक्टरों ने ये भी बताया कि उन्होंने कई बार अस्पताल के मैनेजमेंट से आसपास के इलाके में फेंसिंग कराने के लिए कहा है, लेकिन उन लोगों के कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही है शायद उन्हें किसी बड़े हदासे का इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ