बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के नैंनवा में शबाना नाम की महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। शबाना की छोटी बेटी मां की मौत के बाद उसके पास बैठ गयी। उसी बैठ पर नवजात भी कपड़े में लपेटा हुआ दिखा। करीब 6 घंटे तक सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ही शव को उठाया गया।
बता दें कि बूंदी के नैनवां के एक अस्पताल में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद उसका शव 6 घंटे तक वार्ड में ही रखा रहा। इस दौरान महिला के दो बच्चे उसके पास बैठे रहे। बच्चे बार-बार मां के शव पर ओढ़ाई गई चादर को खींचते रहे और उनकी नानी उन्हें मना करती रही। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर एक शख्स सिहर उठा। शबाना का तीन माह पूर्व प्रसव हुआ था।
जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर हरियाणा के रेवाड़ी की एक विवाहिता को नैंनवा अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गयी। मृतका शबाना के भाई के मुताबिक उसके बहन की पसली में दर्द हुआ था, जिसके बाद सभी इलाज के लिए कोटा ले जाने के लिए टेंपू से रवाना हुए थे। टेंपू से नैंनवा आने के बाद कोटा के लिए रोडवेज बस में बैठे ही थे कि शबाना की तबीयत बिगड़ गयी। परिजन नैनवां अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शबाना का इलाज शुरू किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि नगरफोर्ट पुलिस को सूचना दे दी है। नगरफोर्ट पुलिस कहे तब ही शव लेकर जाना। उसके बाद वहां पुलिस का एक सिपाही तैनात कर दिया गया। मौत के बाद से ही शव वार्ड में मरीजों के बीच ही रखा रहा। 6 घंटे के बाद पुलिस नैंनवा अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
32 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines