Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद दिन के तापमान में भी बढोतरी देखने को मिल रही है।
दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने लगा है। मौस विभाग ने (Rajasthan Weather Update) राजस्थान में अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहने, तेज धूप निकलने की संभावना जताई है।
जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी थमने से मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में बढोतरी देखने को मिल रही है। अच्छी धूप निकलने और मौसम शुष्क होने के कारण दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़िए – माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन जमीं बर्फ, अगले 15 दिन तक मौसम बना रहेगा शुष्क
कई शहरों के तापमान में हुई बढोतरी
जयपुर की तरह जोधपुर, बाड़मेर, अजमेर में भी आज न्यूनतम तापमान डबल डिजिट यानी (Rajasthan Weather Update) 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर में उत्तरी हवाओं का असर कम होने से यहां रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13 पर दर्ज हुआ, जबकि कल यहां अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह जोधपुर में भी आज न्यूनतम तापमान 12.8, अजमेर में 10.1 और जैसलमेर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
और पढ़िए – नेपाल से अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिलाएं, भगवान राम की मूर्ति बनाने में होगी इस्तेमाल
उत्तर भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा एक्टिव
हिल स्टेशन माउंट आबू में एक बार फिर तापमान आज माइनस में चला गया है। आज यहां न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हालांकि यहां मौसम साफ रहने के कारण सुबह से तेज धूप निकलने के बाद लोगों को बर्फ जमा देने वाली सर्दी से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कल यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। क्योंकि उत्तर भारत में एक नया वेर्स्टन डिर्स्टबेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे उत्तरी हवाओं का फ्लो धीमा पड़ गया है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
9 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
22 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines