Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अब ठंड का सितम कम हो गया है। सुबह और शाम के तापमान में दिन-रात का अंतर हो गया है अब केवल सुबह और शाम की ठंड रह गई है। सबसे ज्यादा चौंकाया जालौर ने जहां दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री से भी कम रहा। पारे के अंतर के कारण लोगों की सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से कंपकंपाए लोग, पचमढ़ी सबसे सर्द
अधिकतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में (Rajasthan Weather Update) अधिकतम तापमान 30 डिग्री अधिक रिकाॅर्ड हुआ। वहीं, कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो हफ्ते मौसम पूरी तरह साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
इन जिलों में कम रहा तापमान
भीलवाड़ा में पारा 7.4, अलवर 7.9, सीकर 6.5, चित्तौड़गढ़ 7.8, चूरू 6.1, बारां 5.4, फतेहपुर 5.2, कराैली में 6.5 डिग्री के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहने से सर्दी बरकरार है। वहीं अजमेर में 11.0, जयपुर 11.4, काेटा 10.2, बूंदी 10.5, बाड़मेर 13.9, जैसलमेर 12.2, बाड़मेर 10.3, टाेंक 11.7, डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहने से यहां गर्मी पड़ने लगी है।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट
मार्च तक पारा होगा 40 डिग्री के पार
फरवरी के शुरुआती दाे हफ्ते अच्छी खासी ठंड पड़ती है। रात के साथ दिन का पारा भी सामान्य से कम रहता है। इस बार फरवरी की शुरुआत से ही पारा सामान्य से अधिक जाने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि मार्च तक पारा 40 डिग्री के करीब चला जाएगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
17 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
17 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
19 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines