Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी जोर पकड़ने जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 28 जनवरी के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पूरे प्रदेश में बारिश के ओले गिरेंगे। इसके चलते प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आबू में पारा जमाव बिंदु के नीचे
प्रदेश में 26 जनवरी को ठंडी हवा चलने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। (Rajasthan Weather Update) वहीं, प्रदेश में फतेहपुर और माउंट आबू सबसे ठंडे रहे। आबू में पारा एक बार फिर पारा जमाव बिंदु के नीचे चला गया। जिससे मैदानी इलाकों में बर्फ जम गई। इसके अलावा फतेहपुर में भी तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बदरा, जानिए कब तक रहे ऐसा मौसम
सर्द हवाएं ढहाएगी सितम
प्रदेश में शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों की राहत की सांस मिलेगी। लेकिन रात में सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने प्रदेश के किसानों को चिंता में डाल दिया है। (Rajasthan Weather Update) गणतंत्र दिवस से पहले हुई बारिश ने उतरी पश्चिमी राजस्थान में फसलों को नुकसान पहुंचाया। अब 28 जनवरी से बारिश-ओलों की भविष्यवाणी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
और पढ़िए –Rampuri Chaku: रामपुर की इस खासियत को मिली पहचान, जौहर चौक पर लगा ‘दुनिया का सबसे बड़ा रामपुरी चाकू’
प्रदेश के इन इलाकों में गिरेंगे ओले
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जनवरी को राजधानी जयपुर, अजमेर, पाली, बूंदी, चुरू, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, अलवर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, टोंक, प्रतापगढ़, राजसमंद, कोटा, दौसा, बारां, उदयपुर और सीकर में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की पूरी संभावना है। इसके अलावा रविवार यानि 29 जनवरी के दिन बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमागढ़, कोटा, भरतपुर, चूरू, करौली, अजमेर, दौसा, सवाई माधोपुर, धौलपुर और जयपुर में मावठ के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines