Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी तीन दिनों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के पडो़सी राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।
16 मार्च को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, टोंक, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में गरज चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते है।
17 मार्च को गंगानगर हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी में बारिश हो सकती है।
18 मार्च को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, पाली, अजमेर, बारां, बूंदी, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली में बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1636008554128904192?cxt=HHwWgMDU5ZXHorQtAAAA
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर 19 मार्च तक राजस्थान में रहने की संभावना है। 16 से 18 मार्च तक इस सिस्टम से राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कई स्थानों पर ओले गिर सकते है। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में तेज स्पीड से हवाएं भी चल सकती है। मंगलवार को प्रदेश के अलवर और भरतपुर के जिलों में तेज बारिश हुई और रात को राजधानी जयपुर में भी बरसात हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: