Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली से पहले गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने कई इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज बाड़मेर और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40-41 के डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बारां में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चूरू में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जोधपुर में 37.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री, जैसलमेर में 37.4 डिग्री, नागौर में 36.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 37.7 डिग्री, जालोर में 38.4 डिग्री, सिरेाही में 36.4 डिग्री, अजमेर में 35.2 डिग्री और सीकर में 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में होली पर ‘बरसेंगे बदरा’… 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD अपडेट
जानें कितना रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री, कोटा में 17.6 डिग्री, बाड़मेर में 20.8 डिग्री, जोधपुर में 17.6 डिग्री, चूरू में 16.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 16.2 डिग्री, बीकानेर में 18.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
इन जिलों में बारिश की संभावना
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 13 मार्च से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 15 मार्च तक उत्तर पश्चिमी और उत्तरी भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर के बाद मेघगर्जना के साथ-साथ कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी, कब बरसेंगे बादल? इन 22 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines