Rajasthan Weather Update: 28 फरवरी से रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार

Weather Update

Weather Today, Today Weather Update, Aaj Ka Mausam, Weather Alert, Weather Forecast, Weather Update, Weather Report, Rain, IMD Rainfall Alert, IMD, Skymet Weather, India Meteorological Department, Delhi NCR Weather, Heat Wave, Snowfall

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। इसके कारण बीकानेर संभाग, उदयपुर संभाग और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी भाग में एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक एक कम प्रभाव का नया पश्चिमी विक्षोभ 28 राजस्थान के उत्तर पश्चिम भाग में एक्टिव होगा। यहां 1 मार्च को कई जगह बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और बरसात की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम का असर एक मार्च तक रहेगा। सामान्य रूप से मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में मानसून रहेगा प्रभावी

मौसम केंद्र के मुताबिक 4 मार्च से उदयपुर, कोटा संभाग में भी एक हल्के प्रभाव का सिस्टम एक्टिव होने स्थितियां बन रही हैं। 4-5 मार्च को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के अलावा सिरोही, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान यहां धूलभरी हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

किसानों को राहत के आसार

आजकल राजस्थान के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 या 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। समय से पहले सरसों, तारामीरा की फसलें पक रही हैं। पारा बढ़ने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। तापमान गिरने से किसानों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ