Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 3 अप्रैल को सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो इस विक्षोभ का असर प्रदेश में 5 अप्रैल तक बना रहेगा।
इन जिलों में हुई झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई। श्रीगंगानगर में 2.5 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर के करणपुर में 4 मिलीमीटर, बीकानेर के खाजूवाला में 2 मिलीमीटर, सीकर के दांतारामगढ़ और रामगढ़ शेखाटन और श्रीगंगानगर में 1.1 मिलीमीटर, झुंझुनूं में 2 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई।
वहीं, शाम के समय जयपुर संभाग के साथ कई इलाकों में बादल बरसे। इसके अलावा अजमेर, जोधपुर, गंगानगर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़, चूरू में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। साथ ही बादल गरजे और तेज हवाएं भी चलने लगी।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1642973168657903623?cxt=HHwWjsDR1YvZgc0tAAAA
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आज भी पश्चिमी विक्षोम का असर पूरे राजस्थान में दिखाई देने वाला है, जिसके चलते भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर जिलों के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं, बुधवार से बीकानेर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर बारिश आंधी का असर कम होने लगेगा।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
11 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines