Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भी मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। कई शहरों में रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश में फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा स्थान रहा। मौसम विशेषज्ञों ने 24 से 48 घंटे में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई है। शेखावटी में गुरुवार को कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ रहा। करौली, जालोर, सिरोही, हनुमानगढ़, दौसा समेत कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन
उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में बुधवार शाम को ठंडी हवाएं चली। इससे इन शहरों में ठिठुरन बढ़ गई। राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री, पिलानी में 24.7 डिग्री, सीकर में 23 डिग्री, हनुमानगढ़ में 22.6 डिग्री, करौली में 23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR समेत कहां-कहां होगी बारिश, 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट
बुधवार को बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर-जोधपुर में 26.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 26.6 डिग्री, कोटा में 25.5 डिग्री और अजमेर में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी जयपुर और दौसा में सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। 9 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
19 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines