आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भयंकर बारिश का अलर्ट! 12 राज्यों के लिए चेतावनी, पढ़ें दिल्ली-NCR के लिए IMD अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम सामान्य हो चुका है। आज सुबह ठंडी हवाएं चल रही थीं। मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम खराब होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD का अपडेट क्या कहता है?

Weather Update IMD Forecast

दिल्ली, नोएडा में भी बारिश हो सकती है।

IMD Weather Forecast Report: 3 फरवरी की रात को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से देशभर में मौसम करवट बदल चुका है। दिल्ली-NCR में बीते दिन सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी। रात को चंडीगढ़ में झमाझम बादल बरसे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को एक्टिव हो रहा है।

विज्ञापन

इसके असर से देशभर में मौसम फिर खराब होगा। कई राज्यों मेंआंधी-तूफान आने, बिजली कड़कने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान रहेगा। 8 राज्यों में बारिश होने और 4 राज्यों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। आइए जानते हैं कि देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां कैसी हैं और 10 फरवरी तक दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और निकटवर्ती मध्य पाकिस्तान पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे भागों पर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है। मध्य पाकिस्तान से उत्तरपूर्व अरब सागर तक गुजरात पार करते हुए समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिण राजस्थान और इसके आसपास के क्षेत्र पर समुद्र से 0.9 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में समुद्र से 12.6 किलोमीटर ऊपर 160 समुद्री मील तक की कोर हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम एक्टिव है। 8 फरवरी 2025 से भी एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश-कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज चमक के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश में आंधी तूफान आएगा और बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। आंधी आएगी और बिजली गिर सकती है। 6 और 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से 8 से 10 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेशके अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय 8 फरवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ