राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंड, जयपुर समेत कई जिलों चलेगी ठंडी हवाएं, पढ़ें वेदर अपडेट

IMD Issues Yellow Alert for Cold Wave: राजस्थान के कई जिलों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। वहीं मरूस्थली जिलों बाड़मेर-जैसलमेर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शेखावटी के कई जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भी मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। कई शहरों में रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश में फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा स्थान रहा। मौसम विशेषज्ञों ने 24 से 48 घंटे में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई है। शेखावटी में गुरुवार को कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ रहा। करौली, जालोर, सिरोही, हनुमानगढ़, दौसा समेत कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन

उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में बुधवार शाम को ठंडी हवाएं चली। इससे इन शहरों में ठिठुरन बढ़ गई। राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री, पिलानी में 24.7 डिग्री, सीकर में 23 डिग्री, हनुमानगढ़ में 22.6 डिग्री, करौली में 23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन

बुधवार को बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर-जोधपुर में 26.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 26.6 डिग्री, कोटा में 25.5 डिग्री और अजमेर में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी जयपुर और दौसा में सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। 9 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ