Rajasthan Weather Forecast : देश में भीषण गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी और झुलसा देने वाली धूप ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। आईएमडी ने हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जोकि 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। गर्मी के बीच बारिश भी दस्तक देने वाली है। आइए जानते हैं कि राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान का कितना रहेगा तापमान
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्म वाला इलाका श्रीगंगानगर और बारां रहा, जहां सर्वाधिक पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस था। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री और बढ़ सकता है। इस बढ़ोतरी के बाद पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल, जानें कहां-कहां बारिश होने के आसार?
कई जिलों में हीटवेव की स्थिति
जयपुर मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कई स्थानों पर अगले 4 से 5 दिनों तक हीटवेव से गंभीर हीटवेव चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं उष्ण रात्रि रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी औसत से 2-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है। इस बीच कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें : IMD का रेड अलर्ट, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली में 48 के करीब पहुंचा तापमान
यहां हो सकती है बारिश
बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के पूर्वी नागौर, उत्तरी अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंका, करोली जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तेज हवाएं भी चलेंगी।
यह भी पढ़ें : मौसम को लेकर IMD का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में तापमान जाएगा 47 पार, यूपी-राजस्थान में बरस रही आग
इन राज्यों में भीषण गर्मी के आसार
आईएमडी के अनुसार, देश के कई राज्यों में 24 मई तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लोगों को सूरज की तपिश सताएगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines