VIDEO: 'आपके तो दोनों हाथों में लड्डू है', राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से क्यों बोले पीएम मोदी?
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

PM Modi Praise CM Gehlot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक कार्यक्रम में अपना मित्र बताया। इस दौरान पीएम ने अशोक गहलोत की कांग्रेस पार्टी में चल रहे राजनीतिक संकट के बावजूद राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनकी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के समारोह को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से रखी गई मांगों के साथ-साथ कांग्रेस में चल रही राजनीतिक खींचतान की ओर इशारा किया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1646036594221264896
पीएम मोदी ने कहा कि मैं गहलोत जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं कि वह इन दिनों कई राजनीतिक संकटों से गुजर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विकास कार्यों के लिए समय निकाला और रेलवे के एक कार्यक्रम में भाग लिया। मैं उनका स्वागत करता हूं।
प्रधानमंत्री ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के राजस्थान से होने का जिक्र करते हुए कहा, “मैं गहलोत जी से कहना चाहता हूं कि आपके दोनों हाथों में लड्डू हैं… रेल मंत्री राजस्थान से हैं और अध्यक्ष रेलवे बोर्ड के अधिकारी भी राजस्थान से हैं।”
उन्होंने कहा, ”आजादी के तुरंत बाद जो काम होना चाहिए था, वह आज तक नहीं हुआ.. लेकिन आपको मुझ पर इतना विश्वास है कि आपने उस काम को आज मेरे सामने रखा है। यही आपका विश्वास है… आपका विश्वास ही मेरी दोस्ती का ताकत है।” दोस्ती में आपके भरोसे के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।
बता दें कि वंदे भारत लॉन्च समारोह जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया था। इसमें रेल मंत्री अश्विनिन वैष्णव, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और अन्य ने भाग लिया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.