हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान का एक शहर, जो बना मौतों का 'घर'; 8 महीने में 24 सुसाइड, अब NEET स्टूडेंट ने फांसी लगाई

विज्ञापन
Dead Body

राजस्थान का एक शहर इन दिनों मौतों का घर बनता जा रहा है। 8 महीने में ही 24 मौत हो चुकी हैं और सभी सुसाइड के मामले हैं। ताजा मामला झारखंड की 16 वर्षीय NEET की तैयारी कर रही छात्रा के फांसी लगाने का है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक छात्रा का नाम ऋचा सिन्हा था, जो यहां हॉस्टल में रहकर राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी से जुड़े केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, समझाई सेक्स और वासना की परिभाषा

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली ऋचा सिन्हा 11वीं की छात्रा थी और कोटा के एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा इस साल की शुरुआत में आई थी। वहीं छात्रा के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: राजस्थान में VAT के ‘खेल’ से तेल संकट; पेट्रोल पंप संचालकों की मांग पूरी हुई, तो इतने में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

8 महीने में सुसाइड का 24वां मामला

कोटा पुलिस के मुताबिक, कोचिंग संस्थान में इस साल सुसाइड का यह 24वां मामला है। पिछले साल 15 छात्रों ने सुसाइड किया था। बीते 8 महीनों की बात करें तो कोटा के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों से पढ़ने आए बच्चों ने सुसाइड किया है। जून और अगस्त महीने में सुसाइड के 7-7 मामले सामने आए हैं, जबकि मई में 5 और जुलाई में 2 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी की चुनाव लड़ने की हसरत, खुद को बताया भाजपा का उम्मीदवार, बैनर भी छपवाया; लाइन हाजिर

छात्रों के आत्महत्या का कारण

कोटा में छात्रों के आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पढ़ाई का बोझ और बढ़ता कंपीटिशन माना जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो पैरेंट्स बच्चों को दूसरे बच्चों से दोस्ती करने के लिए मना करते हैं और उनको अपना प्रतिस्पर्धी मानने के लिए कहते हैं। बड़ा कारण यह भी है कि कोचिंग संस्थानों में लाखों की फीस जमा करने के बाद भी उनका सिलेक्शन नहीं होता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola