राजस्थान में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय, मोदी, शाह, नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Rajasthan Shapath grahen samaroh: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में व्यवस्था बैठक का सिलसिला भी जारी है।

Rajasthan Shapath grahen samaroh, swearing-in ceremony, Rajasthan news, BJP News, Narendra Modi, Amit Shah, JP Nadda

Rajasthan Shapath grahen samaroh: भाजपा विधायक दल की बैठक में दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में व्यवस्था बैठक का सिलसिला भी जारी है, जिसमें मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एंव अन्य भाजपा नेता मौजूद रहकर तैयारियों की रूपरेखा बना रहे हैं।

विज्ञापन

यह शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.15 बजे से अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। वहीं, केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे लाखों कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा ने प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भिजवाया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस संबंध में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों एंव अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर की जाएगी विशेष सजावट

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया जाएगा। भाजपा के झंडो और होर्डिंग कटआउट सहित पीएम नरेन्द्र मोदी की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर भी लगाए जाएंगे। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलावा भेजा जा रहा है।

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

इस दौरान अल्बर्ट हॉल के सामने होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए समारोह स्थल पर भाजपा के झंडो की झालरें लगाई जाएंगी और कार्यक्रम स्थल को केसरिया झालरों और रोशनी से सजाने की विशेष तैयारियां भी चल रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ