Rajasthan News: राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने उठाया बड़ा कदम

Teacher recruitment exam

Rajasthan News: राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने की खबर है। पेपर लीक होने की जानकारी के बाद राजस्थान लोकसेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है। बता दें कि शनिवार को सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की परीक्षा होनी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक बस में पेपर मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस में परीक्षार्थी सवार थे। गुप्त जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो अभ्यर्थियों के पास से एग्जाम से पहले पेपर पकड़ी गई।

पेपर लीक होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) ने  मामले की जांच भी शुरू कर दी है। साथ ही राज्य पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ