Jaykumar Gore: महाराष्ट्र के सतारा में भाजपा विधायक की कार पुल से नीचे गिरी, MLA अस्पताल में भर्ती

BJP MLA injured

Jaykumar Gore Accident: महाराष्ट्र के सतारा जिले में बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे पुणे-पंढरपुर रोड पर एक श्मशान घाट के पास हुआ। चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पुल से नीचे गिर गई।

विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, विधायक जयकुमार गोरे की पसली में फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। भाजपा नेता के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बारामती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI ने सतारा के एसपी समीर शेख के हवाले से बताया कि उन्हें उनके ड्राइवर और दो गार्ड के साथ पुणे के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार कल रात सतारा जिले में पुणे-पंढरपुर रोड पर मालथन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें कि जयकुमार गोरे सतारा जिले के मान विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ