Churu Hanumangarh Highway Road Accident: राजस्थान में सरदारशहर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर एक कार कैंटर और टाटा सफारी कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
कार में सवार 6 लोगों में से 5 लोगों की मौत हुई है, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह पिचक गई। शवों और घायल को कार से निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकाला गया। हादसा 3 दिसंबर दिन मंगलवार की रात को करीब ढाई बजे हुआ। DSP रामेश्वर लाल भी दल-बल के साथ हादसास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें:सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग, मुख्य द्वार पर कर रहे थे सेवा
हादसे में मरने वाले लोग 3 शहरों के निवासी
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि टाटा सफारी सरदारशहर से हनुमानगढ़ जा रही थी कि हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मरने वाले लोगों में 3 डूंगरगढ़ के, 2 सरदारशहर के और एक सीकर का शख्स है। घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकालकर पुलिस ने सरदारशहर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मरने वालों की पहचान राणासर बीकानेर निवासी कमलेश (26) पुत्र भंवरलाल भार्गव, राकेश (25) पुत्र लालाराम भार्गव, राजासर बीकानेर निवासी पवन (33) पुत्र रतनलाल भार्गव और सीकर निवासी धनराज के रूप में हुई। कैंटर ड्राइवर रतनगढ़ निवासी किशोर सिंह राजपूत, डूंगरगढ़ के रीड़ी निवासी नंदलाल (23) पुत्र किशनलाल भार्गव और रामलाल पुत्र गिरधारीलाल भार्गव को बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन नंदलाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में ट्रिपल मर्डर! मां-बाप और बेटी की हत्या, तीनों को धारदार हथियार से काटा
हादसे का कारण मोड़ और तेज रफ्तार
सरदारशहर हॉस्पिटल के डॉ. किशन सिहाग (ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 5 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। एक घायल ने बीकानेर अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हुई। वहीं पुलिस के अनुसार हादसे का कारण तेज स्पीड हो सकती है। दोनों वाहन तेज स्पीड से दौड़ रहे थे। अचानक मोड़ आया और दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:भूकंप के झटकों से दहशत में भारतीय; 3 राज्यों में आया 5 से ज्यादा की तीव्रता का Earthquake
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines