राजस्थान में ट्रक में घुसी कार, बिजनेसमैन और मैनेजर की मौत, बेटे की हालत नाजुक, ट्रिप पर जा रहे थे सभी

Rajasthan Road Accident: हादसे में तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार पत्थर से लोड ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसके बाद जोधपुर के बिजनेसमैन और उनके मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा बेटा बुरी तरह से घायल हो गया है।

Rajasthan Road Accident, Road Accident, Accident, Hindi News, Rajasthan News

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जोधपुर नेशनल हाईवे-125 पर सरहद देड़ा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार पत्थर से लोड ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसके बाद जोधपुर के बिजनेसमैन और उनके मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा बेटा बुरी तरह से घायल हो गया है।

विज्ञापन

बेटा चला रहा था कार

यह हादसा शेरगढ़ थाना इलाके के सेखाला में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर में हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार को बिजनेसमैन का बेटा चला रहा था, जिसे जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बिजनेस ट्रिप पर जा रहे थे सभी

घटना को लेकर सेखाला चौकी प्रभारी मांगीलाल सांखला ने बताया कि हादसे में पावटा थाना इलाके के समरथनगर में रहने वाले वायर बिजनेसमैन मनोज कांकरिया (50) और उनके मैनेजर ईश्वर मेड़तिया (40) की मौत हो गई है, जबकि मनोज का बेटा रितिक कांकरिया (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार तीनों लोग एक बिजनेस टूर पर जैसलमेर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान जोधपुर शहर से करीब 90 किलोमीटर दूर जैतसर से पहले देड़ा सरहद के पेट्रोल पंप के समीप कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

विज्ञापन

दोनों के शव कार में फंस गए

इस घटना में मनोज कांकरिया और ईश्वर मेड़तिया की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों के शव कार में फंस गए। इसके बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई तथा लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकालकर मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचाया और घायल रितिक को एंबुलेंस से जोधपुर के एमडीएम (मथुरादास माथुर हॉस्पिटल) के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक कार को रितिक चला रहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ