Rajasthan Radi Balaji Mandir: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल के नेता आपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शनिवार को झालावाड़ से अपना नामांकन दाखिल करने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी नामांकन दाखिल करने वसुंधरा राजे राड़ी के बालाजी मंदिर में पूजा करने जाएंगी। मंदिर में पूजा करने के बाद भी वसुंधरा राजे पर्चा दाखिल करने के लिए जाएंगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि राड़ी के बालाजी मंदिर आखिर ऐसा क्या खास है? आखिर इस मंदिर की मान्यता क्या है? आज हम आपको इस मंदिर से जुड़ी खासियत के बारे में बताने वाले हैं।
मंदिर की मान्यता
राजस्थान के झालावाड़ में स्थित राड़ी के बालाजी मन्दिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि किसी शुभ काम को करने से पहले अगर कोई व्यक्ति यहां पूजा-अर्चना करता है, तो उसका को काम बिना की किसी परेशानी के पूरा हो जाता है। इसके अलावा यहां के लोगों का मानना है कि मंदिर के बालाजी की पूजा-अर्चना करने मात्र से लोगों के दिल में दबी सभी मनोकामना बिना मांगे पूरी हो जाती है।
मंदिर की स्थापना
जानकारी के अनुसार, राड़ी के बालाजी का ये मंदिर काफी प्राचीन है। इस मंदिर की स्थापना किसने की इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी अभी नहीं हैं। लेकिन साल 1960 से महावीर सेवादल इस मंदिर में सेवा कर रहा हैं। पहले राड़ी के बालाजी मंदिर सिर्फ एक चबूतरा था, जिस पर बालाजी की एक प्रचीन मूर्ति रखी हुई थी। साल 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंदिर का निर्माण के लिए 25 लाख रुपए का बजट दिया था। जिसके बाद इस मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। आज यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु में पूजा करने आते है।
यह भी पढे़ं: Wedding Destination बनने को तैयार पंजाब, ब्लॉगर बताएं खूबियां, क्या है मान सरकार का प्लान?
मंदिर में वसुंधरा राजे की गहरी आस्था
बता दें कि, इस मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका की काफी गहरी आस्था है। इसलिए वो लोग हमेशा चुनाव के लिए नामांकन भरने से पहले मंदिर के बालाजी के दर्शन और पूजा-अर्चना करते है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines