हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Power Cut Alert: राजस्थान के इस बड़े शहर में आज 3 से 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, अभी चेक करें टाइमिंग और एरिया के नाम!

Kota Bijli News: राजस्थान के बड़े शहरों में से एक कोटा में आज यानी 17 जुलाई 2026 को कुछ घंटों के लिए बिजली सेवाएं प्रभावित रहने वाली है. जानिए किन इलाकों में कितनी देर बिजली सेवा बंद रहेंगी और क्यों?

विज्ञापन
कोटा में आज कहां कटेगी बिजली. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

  • राजस्थान के कोटा शहर के कई इलाकों में आज अलग-अलग समय पर 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी.
  • बिजली लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों, पोल और फीडरों के मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लिया गया है.
  • अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

राजस्थान में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, ऐसी हालात में लोग ज्यादातर एसी में रहना पसंद करते हैं, ताकि गर्मी की मार से राहत मिलती रहे. लेकिन इसी बीच कोटा शहर को लेकर खबर आई है कि वहां के कई इलाकों में 3-4 घंटे बिजली सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं. दरअसल, बिजली वितरण कंपनी ने लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कुछ घंटों के लिए शटडाउन घोषित किया है, जिसका उद्देश्य बिजली व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाना है. हालांकि, मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रभावित क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन वक्त रहते सही तैयारी करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 17 July: 7 दिन लैंडस्लाइड, बादल फटने, तूफान-बारिश की चेतावनी; आज 17 राज्यों में बरस सकते हैं बादल

विज्ञापन

काफी जरूरी है मेंटेनेंस का काम

रिपोर्ट के अनुसार, मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी टीमें अलग-अलग स्थानों पर बिजली लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों, पोल और फीडरों की जांच करेगी. जहां जरूरत है, वहां वक्त रहते रखरखाव व सुधार कार्य तुरंत किए जाएंगे. इस नियमित रखरखाव का उद्देश्य भविष्य में अचानक होने वाले फॉल्ट और बिजली बाधित होने की घटनाओं को कम करना है. बता दें कि गर्मी के कारण बिजली खपत में भी इजाफा देखने को मिला है, जिस फॉल्ट वाली लाइन लोड नहीं उठा सकती, इसलिए वक्त रहते उन्हें ठीक करना जरूरी है, ताकि लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई मिले.

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन इलाकों में रहेगा पावर कट

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक करीब 3 घंटे 30 मिनट के लिए कोटा के गुरुद्वारा गुमानपुरा के आसपास, वल्लभबाड़ी, जूता फैक्ट्री क्षेत्र, जोधपुर स्वीट्स के पीछे, मेहता नर्सिंग होम और पोरवाल भवन के आसपास बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे मोबाइल, इनवर्टर और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें और तमाम जरूरी घरेलू कार्य समय रहते पूरा कर लें.

विज्ञापन

10 बजे से 3 बजे तक इन कॉलोनियों में बिजली रहेगी बंद

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आदित्य नगर, नम्रता आवास, गणेशपुरी धाम, गुरुद्वारा एन्क्लेव, कृष्णा नगर, नम्रता आवास कच्ची बस्ती, एलाइड एम्पल, आनंद नगर, नम्रता आवास विस्तार और विश्वकर्मा नगर में करीब 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी. वहीं 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक श्रीनाथपुरम सेक्टर-बी में लगभग 3 घंटे 30 मिनट बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. इन क्षेत्रों के लोगों को पहले से जरूरी तैयारी करने की सलाह दी गई है.

इन इलाकों में भी रहेगी बिजली गुल

इन सबके अलावा, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रंग विहार और टीचर्स कॉलोनी में करीब 4 घंटे बिजली बंद रहेगी. वहीं, दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रॉयल सन सिटी क्षेत्र में लगभग 3 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इस दौरान इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

बिजली आते ही न करें ये काम

इन सबके बीच सबसे जरूरी बात ये है कि बिजली कटौती के बाद सप्लाई बहाल होने पर अक्सर शुरुआती कुछ सेकंड या मिनटों में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आ सकता है. ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप तुरंत AC, फ्रिज, टीवी और अन्य उपकरणों को चलाने से बचे. साथ ही, लाइट कट होने के बाद उनके तार भी स्विच से हटा दें, ताकि आपके घर में मौजूद महंगे उपकरण खराब न हो जाए.

मुख्य निष्कर्ष:- कोटा में आज होने वाली यह बिजली कटौती रखरखाव का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भविष्य में बेहतर और बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करना है. जिन इलाकों में शटडाउन रहेगा, वहां के लोगों को पहले से जरूरी तैयारी कर लेनी चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 500 रुपये हुए गायब तो टीचर ने छात्राओं के कपड़े उतरवा कर की जांच, शिक्षा मंत्री ने किया निलंबित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola