Aaj Ka Mausam 17 July: 7 दिन लैंडस्लाइड, बादल फटने, तूफान-बारिश की चेतावनी; आज 17 राज्यों में बरस सकते हैं बादल

देशभर में मानसून फिर एक्टिव हो गया है तो बारिश का दौर फिर शुरू होने से गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आज देश के करीब 17 राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया है. वहीं अगले 7 दिन पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन होने और बादल फटने का खतरा है. वहीं तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना भी है.

Aaj Ka Mausam
1 / 7

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इस एरिया के अगले 2 दिन में उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है. वहीं इस एरिया के असर से अगले 7 दिन में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

आज इन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज इन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट2 / 7

IMD के अनुसार, आज 17 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है. इनके अलावा गोवा, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में भी बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान गरज चमक के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना भी है.

विज्ञापन

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए3 / 7

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन उसम भरी चिपचिपी गर्मी है. दिन में बारिश होने का अनुमान नहीं है. कल दिल्ली का मौसम करवट बदल सकता है और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. 19 जूलाई को भी राजधानी में बारिश हो सकती है. ऐसे में 20 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

अगले 2 दिन देश में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 2 दिन देश में कैसा रहेगा मौसम?4 / 7

IMD के अनुसार, कल 18 जुलाई को ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में तेज बारिश होने का अनुमान है. परसो 19 जुलाई को असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा में भी बारिश होने का येलो अलर्ट रहेगा. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है.

विज्ञापन

आज इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

आज इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट5 / 7

IMD के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा में तेज गर्मी पड़ेगी और उमस भरा मौसम रहेगा. तमिलनाडु में एल नीनो के असर से बारिश नहीं हो रही है, इसलिए तापमान बढ़ा हुआ है और आज भी हीटवेव का अलर्ट रहेगा. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है.  

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?6 / 7

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज 17 जुलाई को पूर्वी यूपी वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. साथ ही 17 से 19 जुलाई तक पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है. वहीं 19 से 21 जुलाई के दौरान पूर्वी यूपी तथा 19 से 22 जुलाई तक पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

बिहार में इस हफ्ते कैसे रहेगा मौसम?

बिहार में इस हफ्ते कैसे रहेगा मौसम?7 / 7

IMD के अनुसार, बिहार में 22 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है. बांका और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश हो सकती है. कल 18 जुलाई को पटना, नालंदा और जहानाबाद में गया, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भारी बारिश होने की संभावना है. 21-22 जुलाई को भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी गरज चमक के साथ चल सकती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन