मीटिंग के दौरान आपस में उलझे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधायक राजेंद्र पारीक, डोटासरा बोले- 'सीमा में रहकर बात कीजिए'

Rajasthan News, Govind Singh Dotsara, Rajendra Pareek

Rajasthan News: सीकर के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीकर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के बीच बैठक के दौरान जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों नेताओं में यह बहस पानी निकासी के मुद्दे पर हुई। इसके बाद दोनों नेताओं को वहां मौजूद अधिकारियों और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर शांत करवाया। इस दौरान सीकर की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत भी मौजूद थी। विवाद बढ़ने पर डोटासरा ने विधायक से कहा कि आप अपनी सीमा में रहकर बात कीजिए।

डोटासरा बोले- आप अधिकारियों का पक्ष मत लीजिए

सीकर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक बैठक ले रही थी। इस दौरान पानी के निकासी के मुद्दे पर डोटासरा ने पारीक पर अधिकारियों की साइड लेने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों नेता करीब 10 मिनट तक आपस में बहस करते रहे। नवलगढ़ रोड़ जल निकासी और नवलगढ़ रोड पुलिया प्रोजेक्ट को लेकर डोटासरा ने वहां मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगा।

इस दौरान पारीक के अधिकारियों का पक्ष लेने पर डोटासरा ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप अधिकारियों का पक्ष मत लीजिए। इसके बाद बात यहां तक बढ़ गई कि पारीक ने डोटासरा से कहा कि आप अपने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा का ध्यान रखो।

पारीक बोले- रात की 12 बजे तक करते हैं माॅनिटरिंग

डोटासरा ने आगे कहा कि मेरा आवास सीकर में नवलगढ़ रोड़ पर है। मैं और सभापति रात को 12-12 बजे तक शहर में चल रहे विकास कार्यों की माॅनिटरिंग करते हैं। इस पर डोटासरा ने पारीक से कहा कि आप अपनी सीमा में रहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ