---विज्ञापन---

राजस्थान

Rajasthan Politics: सीएम गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- देश के हालात चिंताजनक, खतरे में लोकतंत्र

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि सचिन पायलट के साथ उनके कोई मतभेद नहीं है। सीएम ने पूरी साफगोई से कहा कि छोटे-मोटे मतभेद हैं, जो हर […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 19, 2023 15:14
Rajasthan Politics Cm Gehlot Target Central Government

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि सचिन पायलट के साथ उनके कोई मतभेद नहीं है। सीएम ने पूरी साफगोई से कहा कि छोटे-मोटे मतभेद हैं, जो हर पार्टी में और हर राज्य में होते हैं।

---विज्ञापन---

बीजेपी पर साधा निशाना

सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मतभेद और मनभेद तो राजस्थान बीजेपी में हैं। मतभेद हर राज्य में हर पार्टी में चलते हैं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। जहां तक मुख्यमंत्री की बात है तो हमेशा इसका फैसला हाईकमान करता है। गहलोत ने कहा कि इन छोटे-मोटे मतभेदों के बावजूद राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 2023 में सरकार रिपीट करवाएंगे।

जिले बनाने के फैसले का लोगों ने किया स्वागत

नए जिलों पर गहलोत ने कहा जिलों को लेकर बहुत पुरानी मांग थी। राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है, उसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिलों की जरूरत थी। हमने बहुत स्टडी करने के बाद 19 जिले बनाने का फैसला किया है। इसका लोगों ने स्वागत किया है। जनता इससे खुश है।

---विज्ञापन---

केंद्र पर साधा निशाना

सीएम गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के हालात बहुत चिंताजनक है। देश किस दिशा में जा रहा है। यह कोई नहीं कह सकता। लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में क्या हो रहा हैं, क्या हो रहा है। सब विपक्षी पार्टियों के लोग ही जेलों में बंद हो रहे हैं। छापेमारी भी उन्हीं पर हो रही है।

First published on: Mar 19, 2023 03:14 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.