Rajasthan Crime: उदयपुर में छापेमारी के दौरान बदमाशों की फायरिंग, राजस्थान के 7 पुलिसकर्मी घायल

rajasthan, police, police personnel attack, udaipur

Rajasthan Crime: राजस्थान के उदयपुर में गुरुवार को छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। घटना में राजस्थान पुलिस के 7 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रानिया गैंग के एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मांडवा इलाके में छापेमारी करने गई थी।

विज्ञापन

उदयपुर रेंज के आईजी अजय पाल लांबा ने कहा कि पुलिस टीम पर चाकुओं और पत्थरों से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से एक एसएलआर राइफल और पिस्तौल भी छीनने की कोशिश की। राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1651639789593198592

एक सिपाही की हालत गंभीर

अजय पाल लांबा घायल पुलिसकर्मियों को उदयपुर के एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक सिपाही मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। आईजी लांबा एसपी विकास शर्मा के साथ उदयपुर के अस्पताल पहुंचे और कहा कि पुलिस मांडवा गई थी, जहां लूट का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने इलाके में पहाड़ की ढलान पर बने मकानों में शरण ली हुई है।

विज्ञापन

हालांकि, आरोपियों के परिजनों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद राइफल और पिस्टल समेत उनके हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया जिससे आरोपी पुलिस से बचने में सफल रहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ