हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मरुधरा में मोदी: बीकानेर में बरसे पीएम, बोले- कांग्रेस का मतलब 'लूट की दुकान, झूठ का बाजार'

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan Bikaner Visit

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर बीकानेर पहुंचे। बारिश के बीच पीएम मोदी नाल एयरपोर्ट से बीकानेर के नौरंगदेसर गए। जहां उन्होंने अमृतसर से जामनगर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही पीएम ने यहां करीब 25 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन प्रोजेक्ट्स में रेलवे, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और अन्य डवलपमेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं।

इस कार्यक्रम को हरित क्रांति व पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है। पीएम मोदी ने लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम से सभा स्थल तक साइकिलिस्ट के साथ पहुंचकर साइकिल को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मोदी कार में थे, जबकि 50 साइकिल सवार समानांतर चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, दरिया बनीं सड़कें, देखें वीडियो

महीनेभर में दूसरा दौरा 

पीएम मोदी का महीनेभर में ये दूसरा राजस्थान दौरा है। वह करीब नौ महीने में छह बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पैर जमाने में लगी है। वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार भी महंगाई राहत कैंप समेत कई योजनाओं के जरिए 25 साल के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश में जुटी है। पिछले 25 साल से राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी का ट्रेंड रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1677660811177918465

राजस्थान में अपार संभावनाएं- पीएम मोदी 

इस अवसर पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित कर कहा- एक्सप्रेस-वे के मामले में राजस्थान ने दोहरा शतक लगा दिया है। राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं इसलिए हम यहां विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बीकानेर में रहेंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी सरनेम केस: प्रियंका ने कोर्ट के फैसले को ‘अहंकारी सत्ता का हथकंडा’ बताया, रविशंकर बोले- माफी मांगते तो नौबत नहीं आती

कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का पारा चढ़ा

जनसभा में पीएम मोदी राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा- लोगों की भीड़ का उत्साह बताता है कि राजस्थान में मौसम का पारा ही नहीं चढ़ा है बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का पारा भी चढ़ चुका है। जब जनता का पारा चढ़ता है तो गर्मी उतरते और सत्ता बदलते वक्त नहीं लगता। पीएम मोदी ने राजस्थान की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भाजपा के काम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जितना काम भाजपा सरकार ने किया है उतना काम पहले कभी नहीं हुआ। पिछले 9 सालों में केंद्रीय सरकार जितनी भी योजना लाई है, हमारी कोशिश यही रही है उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान को मिले।

हमने गरीबों के लिए चार करोड़ मकान बनाए। इसमें से 30 लाख घर राजस्थान में बने। देशभर में 50 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुले इसमें से राजस्थान के तीन करोड़ गरीबों को पहली बार बैंक की सुविधा मिली। कोरोना में यही बैंक खाते गरीबों की सबसे बड़ी ताकत बने।

मोदी ने कांग्रेस सरकार पर केंद्र की योजनाओं को लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- जब भी केंद्र-प्रदेश की सरकारें साथ मिलकर ईमानदारी से काम करती हैं तो उसके बेहतर नतीजे आते हैं, लेकिन पिछले 4 सालों में राजस्थान में हालात इसके बिल्कुल उलट रहे हैं। हम दिल्ली से योजनाएं राजस्थान में भेजते हैं, लेकिन जयपुर में कांग्रेस का पंजा उस पर धक्का मार देता है। कांग्रेस को राजस्थान की परेशानियों और आप की दिक्कतों से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी सरकार की घर घर जल पहुंचाने योजना से कांग्रेस सरकार को परेशानी है। जल जीवन मिशन में राजस्थान को सबसे टॉप पर होना चाहिए। वह सबसे धीमा काम करने वाले राज्यों की सूची में शामिल है। राजस्थान का एक भी जिला इस लिस्ट में शुमार नहीं है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यह सरकार अभी से ‘बाय-बाय’ मोड में आ गई है। अपने हार पर इतना भरोसा केवल कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं। दीया बुझने से पहले जोर से लप-लप आता है अपनी हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है।

कांग्रेस का मतलब- लूट की दुकान, झूठ का बाजार

पीएम मोदी ने कांग्रेस को लूट की दुकान और झूठ का बाजार कहा। उन्होंने कहा- जो बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं उनमें लूट के इरादे और झूठ के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस ने 10 दिनों में किसानों के कर्ज माफी का वादा करके कसम खाई थी। 10 दिन, 10 महीने और अब 4 साल हो गए, लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ। किसानों को कुछ नहीं मिला। किसानों से नफरत ही कांग्रेस की हकीकत है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें