Rajasthan Phone Tapping Case: फोन टैपिंग मामले में सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा सोमवार को देर शाम क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। लोकेश शर्मा से क्राइम ब्रांच ने उन ऑडियो के सोर्स पूछे जो उन्होंने वायरल किए थे। इसके साथ ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी पर रोक हटाने के लिए याचिका लगाई है जिस पर 20 फरवरी को सुनवाई होनी है।
और पढ़िए –Rajasthan Vidhan Sabha Update: हिंडनबर्ग पर बोले राठौड़ – हाथी के दांत खाने के अलग, दिखाने के अलग
मैंने कोई फोन टैप नहीं किया
लोकेश शर्मा ने क्राइम ब्रांच से हुई पूछताछ के बाद कहा कि मुझ पर फोन टैपिंग के आरोप पूरी तरह गलत हैं मैंने कोई फोन टैप नहीं किया। मैंने जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश का पर्दाफाश किया था। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 2 साल से मुझसे एक ही सवाल पूछा जा रहा है ऑडियो कहां से आएं?
सीएम के ओएसडी ने कहा कि जो बात में पिछले 2 साल से कह रहा हूं, दो बार यहां आकर कह चुका हूं। हर सवाल का जवाब दे चुका हूं। चार-पांच घंटे तक पूछताछ का जवाब दे चुका हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है, जब भी मुझे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा मैं फिर से हाजिर हो जाउंगा।
और पढ़िए –Delhi Traffic Live Update: दिल्ली शहर में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट
गजेंद्र सिंह ने दर्ज कराया था मामला
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर 25 मार्च 2021 को क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग मामले में लोकेश शर्मा और अन्य पुलिस अफसरों क खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसी केस में जांच चल रही है। सीएम के ओएसडी ने दिल्ली में केस दर्ज करने पर क्षेत्राधिकार पर सवाल उठाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, इस केस में लोकेश शर्मा को अभी गिरफ्तारी से राहत मिली हुई है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines