Rajasthan Phalodi Accident: राजस्थान के फलोदी में एक कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। पहले दो मजदूर कुएं में उतरे थे, जिसके बाद दोनों की हलचल बंद हुई तो, अनहोनी की आशंका को देखते हुए तीसरा युवक भी कुएं में उतर गया, जिसके बाद कुएं में निकल रही जहरीली गैस से तीनों का दम घुट गया।
30 साल पुराने कुएं की हो रही थी खुदाई
फलोदी सीओ रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि रविवार को देगावड़ी सरहद रिण में बाबा रामदेव फैक्ट्री के समीप 30 साल पुराने कुएं की क्रेन से खुदाई हो रही थी। 70 फीट गहरा यह कुआं श्याम सुंदर पुत्र चौथमल का है, जिसमें मलबा निकालने के लिए लक्ष्मण (23) और उसका बहनोई तिलोक राम (30) कुएं में उतरे। गहराई पर जाने के बाद दोनों मजदूरों की तरफ से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद लक्ष्मण का छोटा भाई रविदास (21) भी कुएं में उतर गया, लेकिन 20 फीट उतरने के बाद रविदास बेहोश होकर नीचे जा गिर गया। रविदास को नीचे गिरता देख अन्य मजदूरों को जहरीली गैस की आशंका हुई, जिसके बाद मजदूरों ने जांबा पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड को साथ रखना चाहती थी, इसलिए मार दिया…जहर पीकर थाने पहुंचे पति ने सुनाई मर्डर की कहानी
हादसे की सूचना मिलने पर फलोदी कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, एसपी हनुमान प्रसाद मीना, बाप एसडीएम मांगी लाल, फलोदी सीओ रामकरण सिंह मलिंडा, जांबा थाना अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण, रविदास और तिलोक कुओं की सफाई और खुदाई का काम करते थे, और रविवार को भी वह सफाई के लिए ही कुएं में उतरे थे।
क्रेन से निकाले गए तीनों के शव
प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र ने बताया कि पुलिस और मजदूरों ने क्रेन के हुक को अन्दर डालकर तीनों मजदूरों को निकालने का प्रयास किया। पहले लक्ष्मण के कपड़ों पर क्रेन का हुक फंस गया, जिसे बाहर निकाला गया। इसके बाद तिलोक राम को निकाला गया, लेकिन रविदास का शव कुएं के तल में चले जाने से उसे निकालने में मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद सभी मजदूरों को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
11 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines