हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan News: पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल ने की समीक्षा बैठक, बोले- 'सीएम ने लोगों को दी विश्वस्तरीय सुविधाएं'

विज्ञापन

Rajasthan News: सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए निर्माण कार्यों की सौगात दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में विभाग द्वारा लगभग 38 हजार करोड़ की लागत से 61 हजार किलोमीटर की सडकों का निर्माण किया गया है।

जिससे प्रदेश की सड़कें देश में अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक सुरक्षित और बेहतरीन है। सरकार द्वारा लगातार राज्य के सड़क तंत्र को और अधिक सुदृढ़ और मजबूत किया जा रहा है।

नियमित रूप से निविदाओं में भाग ले ठेकेदार

मंत्री जाटव ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए ठेकेदार नियमित रूप से निविदाओं में भाग ले। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की विभागीय सक्षमता वाली मांगों का समाधान कर निविदाओं के बहिष्कार को वापस लेने के लिए 20 अप्रैल को सहमति पत्र पर ठेकेदारों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये जा चुके है।

निविदा तिथियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा

जाटव ने कहा कि विभाग की अगले सप्ताह जारी होने वाली निविदाओं में ठेकेदार आवश्यक रूप से आवेदन करें। इसके बाद निविदाओं की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ठेकेदार प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

सानिवि के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि विभागीय सक्षमता वाली मांगों का विभाग द्वारा समाधान कर संवेदकों के सभी संभागीय प्रतिनिधियों के साथ लिखित समझौता किया जा चुका है इसलिए संवेदक विभागीय निविदाओं में नियमानुसार आवेदन करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें