Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले के सांचोर नेशनल हाईवे-68 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें निजी ट्रेवल्स की बस में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है। आग लगने से पहले बस ने सड़क पर चल रहे बाइक सवार दो लोगों को भी टक्कर मारी, जिसके बाद दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई है।
जलकर राख हुई बस
बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद बस में भयंकर आग लगी जिसके बाद वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि बस में आग लगती देख सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सभी लोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, इधर बस में भीषण आग लगने की सूचना दमकल को भी दी गई।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-ग्वालियर में बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग, सीआईडी ने गिरफ्तार किए 6 साजिशकर्ता
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चितलवाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। सूचना के बाद एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, राहत की बात यह थी कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं कोई हताहत नहीं हुई।
बाड़मेर से पालनपुर जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि निजी ट्रेवल्स की बस बाड़मेर से पालनपुर की ओर जा रही थी जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे नेशनल हाईवे 68 सरहद रणोदर में अचानक अज्ञात कारणों की वजह से बस में आग फैल गई। इससे पहले अनियंत्रित बस ने सड़क पर चल रही बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बस में आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। फिलहाल, बस में आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- बालिग बनाया, शादी के लिए दो बार बेचा, 24 महीने बाद खुला किशोरी के गायब होने का केस
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines