Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के परबतसर थाना क्षेत्र के गांव दिलढ़ाणी में एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बेटियों और नाती पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया। गंभीर रूप से घायल दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी और नाती की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेटे के कमरे को बाहर से बंद किया
घटना के जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परबतसर पुलिस के साथ कुचामन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश राम चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है। दिलढ़ाणी निवासी मानाराम ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया है कि उसका बेटा हजारी जिस कमरे में सो रहा था, उस कमरे को आरोपी ने बाहर से बंद कर दिया।
सुबह जागा बेटा तो उड़ गए होश
उसके बाद दूसरे कमरे में सो रही अपनी पत्नी, नाती और दोनों बेटियों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह के समय दूध सप्लाई पर जाने के लिए उसका बेटा जगा तो कमरा बाहर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी कमरा नहीं खुला। इसके बाद युवक ने झांक कर बाहर का नजारा देखते तो उसके होश उड़ गए।
कमरे में बंद बेटे ने सरपंच को दी सूचना
उसने तुरंत सरपंच को इसकी सूचना दी। सरपंच की सूचना पर परबतसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसकी पत्नी और नाती को गंभीर घायल में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को अजमेर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि वारदात के वक्त दोनों बेटियों ने आरोपी पिता का मुकाबला भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हुईं।
और पढ़िए – हैदराबाद में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, घर में संदिग्ध हालत में पड़े मिले शव
पत्नी और नाती की हालत गंभीर, अजमेर भेजे
जांच में सामने आया है कि दोनों बेटियों का विवाह हो चुका था। दोनों बेटियां 2 दिन पहले ही मायके आई थी। इसमें से एक बेटी को मंगलवार को वापस अपने ससुराल वापस जाना था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश राम चौधरी ने बताया की मानाराम के बारे में पता चला है कि वह पिछले 5 साल से मानसिक तौर पर बीमार है। आशंका है कि इसी के चलते बीती रात उसने वारदात कर दी। मानाराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines