Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA को लेकर बड़ी खबर है, जूनियर गहलोत यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का जादू एक बार फिर चल गया है। वह लगातार दूसरी बार राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं।
निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
खास बात यह सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के दोबारा फिर से अध्यक्ष बन गए हैं, उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष के अलावा सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वैभव गहलोत लगातार दूसरी बार इस पद पर बैठेंगे। जबकि भवानी सामोता RCA के निर्विरोध सचिव बने।
आज था नाम वापसी का आखिरी दिन
दरअसल, पहले राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में वोटिंग की पूरी उम्मीद थी, लेकिन आज नाम वापसी का आखिरी दिन था, जबकि कल अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होनी थी, गहलोत गुट के विरोध में नांदू गुट था, लेकिन नाम वापसी के आखिरी दिन से पहले ही नांदू गुट के सभी सदस्यों ने नामांकन वापस ले लिए, अध्यक्ष पद से गिरिराज सनाढ्य ने भी अपना नाम वापस ले लिया। जिससे वैभव गहलोत का अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया।
गहलोत ने किया था बड़ा ऐलान
इससे पहले नामांकन जमा करते वक्त वैभव गहलोत ने बड़ा ऐलान किया था, उनका कहना था कि ‘राजस्थान क्रिकेट में नई उपबल्धियां मिल रही है। जल्द ही राजस्थान को दो नए क्रिकेट स्टेडियम मिलेंगे, जिससे राजस्थान की क्रिकेट प्रतिभाओं को अच्छा मंच मिलेगा। जबकि इस साल भी प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे। वैभग गहलोत ने कहा कि उम्मीद है कि सभी जिला संघ मिलकर राजस्थान के क्रिकेट को बढ़ाने में हमारा साथ देंगे।’ बता दें कि वैभव गहलोत पिछले तीन सालों से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: क्यों टाइम वेस्ट कर रहा है? शांतो की हरकत पर भड़क गए केएल राहुल, देखें वीडियो
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines