Rajasthan News: पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ बोले- 'सरकार ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए प्रयासरत'

Rajasthan News

Rajasthan News: आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने शनिवार को राजस्थान के ग्रामीण पर्यटन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने जल थल नभ में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय एवं राजस्थानी संस्कृति मान मनुहार के लिए विश्व में विशेष रुप से अनूठी पहचान रखती है।

विज्ञापन

डॉ. मधु जैन द्वारा रचित पुस्तक ग्रामीण पर्यटन अवधारणा विकास एवं परिदृश्य में ग्रामीण क्षेत्र में नैसर्गिक सौंदर्य रहन सहन, खानपान, सभ्यता, संस्कृति, लोक कला, नृत्य, संगीत, ऐतिहासिक स्मारक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की विवेचना की गई है।

विज्ञापन

ग्रामीण पर्यटन गांव के सुकून की वास्तविकता से पर्यटकों को रूबरू करवाता है। डॉ. मधु जैन द्वारा रचित पुस्तक की पाण्डुलिपी को पर्यटन मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिए समाजसेवी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ